Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीबीएसई की परीक्षा में पं. नागेश दत्त व आइन्सटीन के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम



ज्योत्सना तथा आकांक्षा व सोनाक्षी ने हाईस्कूल की परीक्षा में किया नाम रोशन


पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में मेधावियों का मुंह मीठा कराते शिक्षक व संरक्षक मण्डल आइन्सटीन पब्लिक स्कूल में मेधावियों का मुंह मीठा कराते शिक्षकगण

गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। सीबीएसई की परीक्षा में लालगंज के दो विद्यालयों के मेधावियों ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल व आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों की सफलता पर परीक्षा परिणाम आते ही अभिवावकों व मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

वहीं नगर के शीतलमऊ माण्टेसरी स्कूल की भी मेधावी ने हाईस्कूल की परीक्षा में सत्तानवंे प्रतिशत अंक हासिल कर रिकार्ड बनाया है। 

पं. नागेश दत्त पब्लिक स्कूल में इण्टर की परीक्षा में विद्यालय के मनीष शुक्ल व रवीन्द्र गुप्ता ने सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत तथा निखिल प्रताप सिंह 93.4 व दिव्यांशी जायसवाल 92 प्रतिशत, कृतिका गुप्ता 91.2 तथा अभिषेक त्रिपाठी 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा श्रद्धा मिश्रा 98.2, सारा शुक्ला 97.4, अर्पिता सिंह 95.8, वर्तिका गुप्ता 95.8, कौशकी मिश्रा 95.4, अंशिका पाण्डेय व सौम्या शुक्ला 95, नौसीन खान 94.6, जान्हवी 93.6, तन्मय पाण्डेय 93.2, आकांक्षा मिश्रा 92.8, सत्येन्द्र सिंह व प्रगति मिश्रा 92.2, हर्षित पाण्डेय 90.6 अविरल तिवारी 90.4 प्रतिशत की उपलब्धि पर पब्लिक स्कूल की प्रबंधक सुनीता मिश्रा, प्रकाशचंद्र मिश्र, रीमा मिश्रा एवं प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने विद्यालय परिसर में सफल मेधावियों को मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। 


इधर नगर के आइन्सटीन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम मे भी मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया। 


विद्यालय की छात्रा अंशिका गुप्ता (95.8ः) प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं मेधावी तुषार साहू  (95.4ः), अनुराज प्रताप पटेल  (94.6ः), हरिओम शुक्ला  (94.4ः), कुनाल सिंह  (94ः), मो. तौहीद  (93.8ः), अंशराज पाल (93.2ः), युगांक त्रिपाठी (92.4ः), हेमंतराज (92.2ः), शगुन यादव (92ः), अंशिका सिंह (91.8ः), आर्यन यादव (91ः), सृजल उपाध्याय, अनिकेत यादव, (90.6ः), रिषभ शुक्ला (90.4ः) प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। 


वहीं इसी विद्यालय की इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणाम के तहत शाम्भवी पाण्डेय ने विद्यालय में सर्वाेच्च (94ः) तथा प्रशान्त मिश्र (93.6ः), हिमांशू मिश्र, खुशी वैश्य ने (93.2ः), नैनशी सरोज (92.8ः), गरिमा मौर्या (92.6ः), शिवम् यादव (91.6ः), मृत्युंजय सिंह (90.8ः), आरूषि (89.8ः), नृती शुक्ला, रीतू पाण्डेय (87.8ः) प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। 


विद्यालय के संरक्षक विभव भूषण शुक्ल एवं सौरभ मिश्र ने सफल मेधावियों का मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया।  


विद्यालय की निदेशिका श्रुती शुक्ला ने हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा में मिली इस सफलता को शिक्षकों व मेधावियों की कडी मेहनत व बेहतर पठन-पाठन के माहौल को श्रेय दिया है। 


इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार वशिष्ट, विद्यालय सलाहकार रेनू सूरी, मनोज ओझा, योगेन्द्र शुक्ल, रमेश पाल तिवारी, प्रदीप शर्मा, महेन्द्र पाठक, मो. नसीम, आशुतोष पाण्डेय, डीपी सिंह, देवेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे। 


वहीं नगर के शीतलमऊ माण्टेसरी स्कूल की छात्रा ज्योत्सना जाहवी ने हाईस्कूल की  सीबीएसई परीक्षा में सर्वाधिक सत्तान्वें प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का कीर्तिमान अपने नाम किया है। 


ज्योत्सना जाहवी के पिता ईश्वर कुमार स्थानीय राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज में शिक्षक हैं। 


सफलता पर विद्यालय के संस्थापक पं. सूर्यपाल मिश्र व प्रधानाचार्य चतुर्थप्रकाश मिश्र ने मेधावी को सम्मानित किया। 


इधर नागेश दत्त पब्लिक स्कूल की हाईस्कूल सीबीएसई परीक्षा में अधिवक्ता पुत्रियों ने भी अंचल का नाम रोशन किया है। 


विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी तिवारी ने नवासी प्रतिशत अंक तथा आकांक्षा ने नब्बे प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 


सोनाक्षी संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश तथा आकांक्षा मिश्रा संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं लक्ष्मणपुर विकासखण्ड के हरिहरपुर कैलहा ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मिश्र की पुत्री ने कीर्तिमान बनाया है। 


अधिवक्ता पुत्रियों की भी इस सफलता पर शुक्रवार की शाम यहां साथी वकीलों मे भी खुशी देखी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे