Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो दर्जन अलग-अलग प्रजातियों के नौ लाख पौधों से देवीपाटन मंडल में आयेगी हरियाली

 


   रजनीश/ज्ञान प्रकाश                                 करनैलगंज(गोंडा)। दो दर्जन अलग-अलग प्रजातियों के नौ लाख पौधों से देवीपाटन मंडल में हरियाली आयेगी।


करनैलगंज की दो अलग-अलग नर्सरी में नौ लाख पौधे तैयार किए जा चुके हैं। जिन्हें वृक्षारोपण का इंतजार है। 


करनैलगंज के दो गांव बसेहिया व खजुरिया में वन विभाग की नर्सरी संचालित हो रही है। दोनों नर्सरियों में अलग अलग करीब 24 प्रजातियों के पौधे तैयार किये गए हैं। 


जिसमें सागौन, शीशम, नीम, आम, अमरूद, सहजन, जामुन, अर्जुन, महुआ, कटहल, जंगल जलेबी, यूकेलिप्टस, नींबू, कंजी, सीरस, बकाइन, आंवला, गोल्डमोहर, चितवन, बहेड़ा व अन्य प्रजाति के पौधे 9 लाख पौधे तैयार हैं। 


बस इंतजार है तो शासन की तरफ से हरी झंडी मिलने का। इन पौधों को देवीपाटन मंडल के चारों जिलों गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर में लगाने की तैयारी है। 


मंडल को हराभरा रखने के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक व नगर पालिका, तहसील एवं जिले स्तर पर वृक्षारोपण कराने की योजना तैयार की गई है। इसकी शुरुआत भी करनैलगंज से होगी। 


मंगलवार को करनैलगंज नगर में स्थित ठाकुर श्रीराम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा मन्दिर की सकरौरा घाट पर स्थित दो हेक्टेयर भूमि पर जिले के नोडल अधिकारी, कमिश्नर व डीएम के द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। 


मन्दिर की भूमि पर तमाम लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसे मन्दिर के प्रशासक उपजिलाधिकारी करनैलगंज ने वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को सौंप दिया। 


यहां वृक्षारोपण की तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम बसेहिया सरयू घाट पर 5.50 लाख, खजुरिया में 3.50 लाख पौधे वृक्षारोपण के इन्जार में हैं। 


उन्होंने बताया कि नौ लाख पौधों को तैयार कराया जा चुका है। जिसे ग्राम पंचायत, प्रत्येक विद्यालय, ब्लॉक, नगर परिषद व तहसील स्तर पर वृक्षारोपण की योजना बनाई जा रही है। 


इसके साथ ही फूलों की बागवानी के लिए सकरौरा में स्थित मंदिर की भूमि को तैयार कराने की तैयारी चल रही है। 


इन दोनों नर्सरी व वृक्षारोपण की योजना को बनाने में डीएफओ आरके त्रिपाठी, रेंज अफसर मोहम्मद इलियास खान ने योगदान दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे