Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शांति,सद्भावना एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली गई तिरंगा साइकिल यात्रा



यात्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मान्धाता के चिकित्सक,ग्राम प्रधान एवं थानाध्यक्ष मान्धाता ने किया स्वागत 

 वेदव्यास

खबर पतापगढ  से  है  जहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक स्थित चन्द्रशेखर आज़ाद एकेडमी एवं आरबीएम इंटर कालेज पूरे कंठी (बुआपुर) में आज तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने,पौधरोपण एवं साइकिल चलाकर पर्यावरण का संरक्षण के उद्देश्य से शांति, सद्भावना एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया।


हरित तिरंगा साइकिल यात्रा पूरे कंठी से शुरू होकर हरखपुर,कौली का पूरा,संजय तिराहा होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मान्धाता और थाना मान्धाता के रास्ते खुशहालगंज के रास्ते पुनः कॉलेज परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हुई।

इसके पूर्व में सभी बच्चों को तिरंगा फहराने के नियम और उसकी आन,बान और शान की रक्षा के लिए जागरुक करते हुए लोगों को तिरंगा और पौधे वितरित किए गए।


लोगों को हर घर तिरंगा और पौधरोपण के साथ ही पेड़ों की सुरक्षा कर पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरुक किया गया।


पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी को देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ ही पर्यावरणीय सद्भावना बनाए रखने हेतु संकल्प दिलाया।इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि देश की आजादी के अमृत काल में देश की उन्नति और पर्यावरणीय सद्भावना के लिए बड़े संकल्प की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का हम सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा।


कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि यादव ने लोगों को देश रक्षा और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में अपने विचार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया।


इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक राजेश यादव,युवक मंगल दल एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नमन कुमार तिवारी,अग्रहरि,शाहबाज,शिवांग,आयुष सिंह,अखिलेश यादव,मो.राज कुमार,नितिन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे