Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपिया: प्रेमी की हत्या के मामले में प्रेमिका व उसकी मां गिरफ्तार



मैराज शेख

गोण्डा।जनपद के थाना छपिया क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के पांच आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


छपिया थाना में बीते 05 अगस्त को को भगवान प्रसाद पुत्र चिन्नन नि0 छोटका पुरवा ग्राम नरैचा थाना छपिया ने बेटे की हत्या किए जाने के मामले में तहरीर दी थी।


जिसमे आरोप लगाया था कि उनके लड़के सनोज का नौडिहवा गड़रही की रहने वाली एक लड़की से प्रेम सम्बन्ध था। 


शव मिलने के एक दिन पहले लड़की ने फोन करके उनके लड़के को मिलने बुलाया था। जहां पर लड़की व उसके परिजनों द्वारा मेरे लड़के की हत्या कर शव को गन्ने के खेत मे छिपा दिया गया है।


पुलिस ने तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


थाना छपिया पुलिस ने घटना के दो आरोपियों प्रेमिका मनीषा पुत्री रामतेज व उसकी मां प्रभावती वर्मा को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।


वहीं घटना के अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त में नही आ सके हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे