Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज: अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज होने से जताया आक्रोश, कामकाज का हुआ बहिष्कार



गौरव तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। साथी अधिवक्ता के खिलाफ उदयपुर थाने मे केस दर्ज होने की जानकारी को लेकर गुरूवार को वकीलों में गुस्सा देखा गया। 


वकीलों ने आम सभा में साथी के उत्पीडन पर संघर्ष का ऐलान करते हुए न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। 


उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे जियन तिवारी रेहुआ लालगंज निवासी अंकुर त्रिपाठी तहसील मे अधिवक्ता हैं। 


उदयपुर पुलिस द्वारा अधिवक्ता के खिलाफ विपक्षियों की तहरीर पर चोरी छिपे दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया। 


जानकारी होने पर पीडित ने साथियों को गुरूवार को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई मे वकीलो ने सभा के जरिए पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। 


नाराज वकीलो ने न्यायिक कामकाज का बहिष्कार कर प्रशासन कोे वकील के उत्पीड़न बंद न होने पर संघर्ष की चेतावनी भी दी है। 


सभा का संचालन महामंत्री शेष तिवारी ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष वीके तिवारी, राधारमण शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र, सुशील शुक्ल, जितेंद्र सिंह, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, टीपी यादव, दीपेन्द्र तिवारी, रामकुमार पाण्डेय, विपिन शुक्ल, संदीप सिंह, प्रभाकर पाल, प्रवीण यादव, हरिश्चंद्र पाण्डेय आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे