गौरव तिवारी
खबर प्रतापगढ़ से है जहां डेरवा बाजार में अकेली महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।जिससे स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया।
महिला के साथ दो लोगो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी बहन के घर आई थी और लगभग रात 8 बजे डेरवा बाजार में घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थी।
पीड़ित महिला कुंडा इलाके की निवासी है।महिला को अकेली देखकर दो लोगो ने महिला को अपना शिकार बना लिया।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसे दुकान के अंदर ले जाकर दोनों दरिंदों ने दुष्कर्म किया है।मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला ने पुलिस को आपबीती बताया।जिसमें एक आरोपी गुड्डू उर्फ इस्लाम डेरवा बाजार का निवासी है।
स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद एक आरोपी गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दूसरे आरोपी की जोर शोर से तलाश दी है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने घटना को संज्ञान में लेते हुए निर्देशित किया कि दोनों आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाए।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ