बाबा घुइसरनाथ धाम मे किया दी प्रज्ज्वलन, रंगोली मेधावियों को किया पुरस्कृत
लालगंज प्रतापगढ़। राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी गुरूवार को जिले के लालगंज कैम्प कार्यालय पर मेधावी प्रतिभाओं द्वारा रंगोली चित्रकला का भी अवलोकन किया तथा इसके लिये मेधावी प्रतिभा शिवांगी सिंह व सोमिल सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद वह क्षेत्र मे दीपावली पर विविध कार्यक्रमों मे शामिल हुये। सांसद प्रमोद तिवारी ने पौराणिक धाम बाबा घुइसरनाथ मे दीपावली पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि गंगा सागर तट पर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होनें कहा कि यह प्रकाश पर्व हमें सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हुये सतत विकास के लिये सदैव गतिशील भूमिका के निर्वहन का शाश्वत संदेश दिया करता है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने आतंकवाद का विनाश कर सामाजिक समरसता के विजय का संदेश देते हुये मानवीय कल्याण के धर्म पथ का शंखनाद किया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने यहां श्रद्धालुओं तथा संत महात्माओं के साथ रामपुर खास के विकास की श्रंखला को आगे बढ़ाये जाने का भी संकल्प जताया। कार्यक्रम का संयोजन महन्थ मयंक भालगिरि व पं. आदित्य दुबे ने किया। इसके बाद राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने अठेहा मे बाबा संत दास ओझा के संयोजन मे आयोजित विकास मेले मे शामिल हुये। इस मौके पर प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, केडी मिश्रा, प्रख्यात वालीबुड स्टार रवि के त्रिपाठी, विकास मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, पप्पू तिवारी, पवन शुक्ला, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, इं0 ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, आशीष उपाध्याय, इं0 सुनील पाण्डेय, सैयद सफीक, डीपी सिंह, अरूण शुक्ला, धीरज पाण्डेय, छोटे लाल सरोज, कौशलेश सिंह, देवानंद मिश्र आदि रहे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी संग्रामगढ़ स्थित पैतृक आवास पहंुचे और यहां गांव के प्राचीनतम पारिवारिक मंदिर मे पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला पंचायत सदस्य पुष्पा शर्मा एवं ग्राम प्रधान अवनीश तथा आशीष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ