गोंडा: भोजनावकाश में अपने घर खाना खाने के लिए निकली कक्षा एक की छात्रा मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल हो गई। शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ अंर्तगत प्राथमिक विद्यालय कोंचा कासिमपुर में मध्यान भोजन न बनने के कारण बच्चों को दोपहर में भोजन के लिए अपने घर जाना पड़ता है। यहां ग्राम कोंचा कासिमपुर के मजरा झलिहन पुरवा निवासी बृज नरायन तिवारी की 6 वर्षीय पुत्री काजल पढ़ रही है। सोमवार को दोपहर अवकाश के बाद वह बच्चों के साथ अपने घर भोजन करने जा रही थी। वह स्कूल से कुछ आगे पहुंची थी, कि गोंडा की तरफ से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। प्राथमिक विद्यालय कोंचा कासिमपुर की प्राधानाध्यापिका सीमा यादव ने बताया कि बच्ची मेरे विद्यालय में पढ़ती नही है। उसके दो भाई हमारे यहां पढ़ रहे हैं जिन्हें वह खाना देने आई थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ