Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:राजस्व ग्राम में रात्रि विश्राम कर जनसमस्याओं का निस्तारण करेंगे



अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार शीतकालीन भ्रमण के तहत 9 जनवरी को सदर तहसील के विकास खण्ड मयाबाजार के राजस्व ग्राम सरैया में रात्रि विश्राम कर जन समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण करेगें। उन्होनें कहा कि उक्त भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राजस्व, चकबन्दी, ग्राम विकास विभाग, पंचायतीराज, कृषि, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, गन्ना विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग,चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि के कार्यो की समीक्षा की जायेगी तथा सम्बन्धित ग्राम में ही रात्रि विश्राम भी किया जायेगा
      जिलाधिकारी द्वारा 17जनवरी को तहसील व विकास खण्ड बीकापुर के राजस्व ग्राम रामनगर, 23 जनवरी को तहसील सोहावल के विकास खण्ड मसौधा के राजस्व ग्राम नन्दीग्राम तथा 30 जनवरी को तहसील व विकास खण्ड मिल्कीपुर के राजस्व ग्राम मीठेगांव के शीतकालीन भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी जनता से रूबरू होकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को जागरूक कर उपलब्धियों को बतायेगें तथा जनता से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी प्राप्त करेगें। जिसमें उक्त सभी विभागों के अधिकारी 9 जनवरी अपरान्ह 1.00 बजे गांव में पधारेगें तथा विकास कार्यो के निरीक्षण व सत्यापन के साथ रात्रि विश्राम भी करेगें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे