Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मीट व्यपारी के घर इनकम टैक्स का छापा


सुनील गिरी 
हापुड। सिटी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला शिवपूरी में मुर्गी दाना व मीट व्यापारी के घर पर एक दर्जन से अधिक इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बुधवार को की  छापेमार कार्यवाही । मीट व्यापारी के  उन्नाव एव कानपुर में है मुर्गी दाना व मीट की फैक्ट्री । इनकम टैक्स की रेड से व्यापारियों में हडकम्प मच गया जिसके बाद भारी पुलिस बल मोके पर मौजूद रहा। मिली जानकारी क अनुसार सचिन वर्मा मुर्गी दाना व मीट व्यापारी हैं इनके उन्नाव कानपुर हापुड़ में मुर्गी दाना बनाने की फैक्ट्री है उन्नाव में मीट प्लांट बताया जा रहा है। बुधवार को सुबह-सुबह इनके आवास शिवपुरी कॉलोनी में करीब एक दर्जन आयकर अधिकारी पहुंच गए और छापेमारी करने लगे । जिसके बाद मौके पर नगर के व्यपारी जमा होने लगे । व्यापारियों के रोष को देखते हुए इनकम टैक्स अधिकारियों को पुलिस बल बुलवाना पडा। वही दर्जनभर अधिकारी घर के अंदर जांच करने लगे। बताया जा रहा है के इनकमटैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति को लेकर ये व्यापारी इनकमटैक्स के निशाने पर है जिसकी अधिकारीयो द्वारा जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे