Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा :जे देवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने मनाया नववर्ष


मिथलेश शुक्ला(नीतू)
गोंडा / बभनान
नव वर्ष के उपलक्ष में छात्राओं ने महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। मनमोहक प्रस्तुतियां देखकर लोगों का मन मोहा।
जय देवी महिला महाविद्यालय बभनान में छात्राओं द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्रा कांति गौतम दीपा मौर्य द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती और गणेश वंदना की गयी। सुधा,अर्चना द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। वही घूमो रे घूमो रे गीत पर नेहा मकान के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगीता वर्मा द्वारा विदाई गीत की प्रस्तुति से सब की आंखों को नम  होने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय की छात्रा सनोवर फातिमा आकांक्षा नीतू, सुप्रिया, किरन,द्वारा फूलों की रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य चंद्र मौलि मणि डॉ किरन, डॉ राजकुमार डॉ भूपेश, डॉ संतोष तिवारी, सरिता, संगीता, एकता, सीमा, पूनम शुक्ला सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं वर्तमान गणमान्य उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे