Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीनेत ग्लोबल एकेडमी में बच्चो ने मनायी होली



सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के हडिया चौराहा स्थित श्रीनेत ग्लोबल एकेडमी में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अध्यापकों ने बच्चों को होली पर बरतने वाली सावधानियां बताईं। बताया गया कि बिना मरजी के किसी दूसरे को रंग न लगायें, खतरनाक और केमिकल वाले रंगों का प्रयोग कदापि न करें, इसके साथ ही खानपान का भी ध्यान रखे।

बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और गले मिले। संस्थापक यूएन सिंह ने कहा होली ऐ पवित्र त्योहार है, हुड़दंग इसमें कहीं भी शोभा नही देता। प्रबंध निदेशक राम प्रताप सिंह ने बच्चों और स्टाफ को शुभकामनायें देते हुये कहा कि होली रंगों का त्योहार है, सभी रंग में सराबोर होकर एक ही रंग में दिखने लगते हैं चाहे कोई छोटा हो या बड़ा, अमीर हो या गरीब। गिले शिकवे भुलाकर गले मिलने के त्योहार पर परंपरा कायम रखनी होगी। श्री सिंह ने प्राकृतिक रंगों से होली खेलने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ण्सपी पाण्डेय ने होली मनाये जाने के कारण और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे