अमरजीत सिंह
फैजाबाद:पटरंगा थाना क्षेत्र का चर्चित अजीत हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।मामले में मृतक के पिता की ओर चार नामजद के अलावा दो अन्य के विरुद्ध अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।लेकिन पुलिस अभी किसी जल्दबाजी के चक्कर मे नही है।पुलिस का कहना है कि कही जल्दबाजी में असली हत्यारें की जगह कोई निर्दोष जेल न चला जाय।इसलिये हर एंगिल पर जांच पड़ताल होने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।साथ ही पुलिस कड़ियों को जोड़कर असली कातिल की गर्दन तक पहुंचने की फिराक में है।जिसके लिये पुलिस की तीन अलग अलग टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बताते चले मवई थाना क्षेत्र के बहबरनगर गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र शिव शंकर उम्र लगभग 30 वर्ष की दो दिन पूर्व गला घोंटकर हत्या की गई थी।जिनका शव मंगलवार को पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलो व कटघरा गांव के बीच एक गेंहू के खेत से बरामद हुआ था।घटना स्थल को देखने के बाद इलाकाई पुलिस को भी प्रतीत हुआ था कि इसकी हत्या कही अलग की गई और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।मामले में मृतक के पिता शिवशंकर ने भले ही अपनी पहली बहू सहित छः लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया हो।लेकिन आरोपियों ने ये हत्या क्यों की इसकी वजह क्या रही।साथ ही अजीत की हत्या किसी और ने तो नही की।इसके लिये पुलिस अलग अलग एंगिल पर गहनता से जांच कर रही है
खंगाली जा रही मोबाइल की कॉल डिटेल
अजीत हत्याकांड में असली हत्यारों तक पहुंचने के लिये पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।इसके अलावा अन्य कई लोगों के मोबाइल नम्बर लेकर भी पड़ताल कर रही है।क्योंकि मृतक की दो शादियां हुई थी।पहली पत्नी से मुकदमा भी चल रहा है।जो दूसरी पत्नी लाया उसकी भी पहले शादी हो चुकी थी।इसके अलावा मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था।इसलिये पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रख जांच पड़ताल कर रही है।गुरुवार को पुलिस ने घटनास्थल का पुनः निरीक्षण करने के साथ ही मृतक के परिजनों से भी मिलकर गहनता से पूँछताक्ष की।सूत्रों की माने तो मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल व सीडीआर इस हत्याकांड के खुलाशे में पुलिस के लिये काफी मददगार साबित होगा।पटरंगा थाना प्रभारी वृजेश सिंह ने बताया ये हत्या किसने और क्यो की अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।फिर हाल जांच जारी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ