मोजीम खान
सिंहपुर ,अमेठी-विकास क्षेत्र सिंहपुर मे स्थित मनारुल उलूम पब्लिक स्कूल रुकुनपुर के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे पधारे राज्य सूचना आयुक्त हाफिज मो.उस्मान साहब को प्रबंधक सलमान अख्तर नदवी ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।उसके उपरांत सूचना आयुक्त ने लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुल्क की वफादारी से हैसियत बढ़ती है।उन्होंने अपने बच्चों को तालीम के जरिये मुकाबला करने का पाठ भी पढ़ाया और लोगों को शिक्षा के लिये प्रेरित किया।उन्हौंने कहा कि बराबर का हक चाहिये तो तालीम हासिल करो,अपने माँ बाप और देश से वफादारी करो।उन्हौंने कहाँ की जब आप खाना खाने के लिये अपने घर पर बैठे तो सबसे पहले अपने पड़ोसी से भी पूँछ ले की वो खाना खाया की नही,उसके यहा खाने का इंतिजाम है भी या नही।अगर पड़ोसी मे कोई बीमार है और उसके पास इलाज के लिये रुपये नही है तो उस गरीब पड़ोसी की मदद करनी चाहिये।जकात फितरा समय समय पर ऐसे निकाले की कोई जानने ना पाये और कोई व्यक्ती नही निकालता तो उसको दिखा के निकाले जिससे वो भी देखकर जकात फितरा निकाले।
आगे उन्हौंने कहाँ कि जब भी हिन्दुस्तान और पाकिस्तान का मैच हो तो बहुत शौक से देखिये और देखने के बाद अपने घर से निकलिये और इतनी तेज से हिन्दुस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाईये की इसकी आवाज पाकिस्तान की सरहदों मे घुस जाये।आगे उन्हौंने अपने सम्बोधन मे कहाँ की आपको आगे बढ़ने से कौन रोकता है।तालीम हासिल कर आगे बढ़िये।हिन्दुस्तान एक ऐसा देश है जहा पर हिंदू ,मुस्लिम,शिख,ईसाई सब को बराबर का अधिकार दिया गया है।दूसरे देशों के लोग तो अपने वजीरेआजम के बारे मे कुछ भी बोलने से डरते है।अपने सम्बोधन मे ज्यादातर तालीम हासिल करने के लिये जोर दिया।स्कूल मे कुरआन पाक हीफ्ज दर्जनों बच्चो के सिर पर आलमियत की पगड़ी बाँधी गई।प्रबंधक ने आये हुये सभी लोगो का खेरमकदम किया।इस मौके पर रेहान खान,समशाद खान जायसी,जैनुल हसन,कर्ण कुमार वाजपई,हाजी इम्तियाज अहमद,परमानन्द मिश्र,चंद्र कान्त दुबे,अजहरुल हक,डब्बू शुक्ला,अग्निवेश मिश्र,पवन कुमार सहित क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह,उपजिलाधिकारी गिरिजेश चौधरी व पुलिस के जावान मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ