अमेठी, यूपी. 48 घंटे पहले घर से लापता मासूम बच्चे की डेड बाडी घर के अंदर एक बाक्स में मिली। इस ख़बर के बाद तो पूरे इलाके में सनसनी मच गई। परिजनों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आख़िर बाडी किसने और किस पल में घर के अंदर पहुंचाई के घर वालों को कानों-कान ख़बर नही हुई? उधर पुलिस ने बाडी को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरु कर दिया है।
![]() |
| फ़ाइल फोटो मृतक |
नाक से खून तो मुंह से आ रहा था पानी
यहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पालपुर गांव रहमत के घर पर शुक्रवार को उस समय मजमा जमा हो गया जब उसके घर पर छत पर बने रूम से उसके 10 साल के बेटे कैफ की बाडी मिली।
पिता रहमत के अनुसार पिछ्ले 2 दिनों से कैफ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था, और तलाश जारी थी।
आज जब वो छत पर किसी काम से गया तो वहां रखे बाक्स को हिलाया तो वो भारी लगा, बाक्स खोलकर देखा तो उसकी आंख फटी की फटी रह गई।
ये मंजर देख वो चीखने लगा, तो लोगों की भीड़ जमा हो गई, बाडी बाहर निकाली गई तो नाक से खून-मुंह से पानी तो हाथ सफ़ेद हो चुके थे।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरु की जांच
उधर सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरु कर दी है।
एएसपी बी.सी. दुबे ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विवेचना के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ