Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लेडी सिंघम का रिएलिटी चेक, पुलिस महकमे में हडकम्प मच


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. यूपी पुलिस एक ओर जहां खूंखार अपराधियों पर नकेल कसती दिख रही है , तो वही सुल्तानपुर पुलिस की लेडी सिंघम के नाम से जाने जानी वाली एसपी सिटी डॉ मिनाक्षी कात्यान ने देर रात निकल पुलिस थानों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत को जाना , जिसके चलते पूरे पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया तो वही खामियां मिलने पर सम्बंधित को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए । तो वही लेडी सिंघम के इस औचक छापेमारी अभियान में नगर कोतवाली पुलिस फेल रही ।

वीडियो 

सुल्तानपुर जनपद में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण को लेकर एसपी सिटी का एक्शन मूड आज देर रात देखने को मिला , जब एसपी सिटी डॉ मिनाक्षी कात्यान ने बिना किसी सूचना के कोतवाली नगर पहुंच कर निरीक्षण करना शुरू किया तो मातहतों की कलई खुलकर सामने आ गयी । रात्रि 10:30 पर जब एसपी सिटी कोतवाली नगर पहुंचती हैं तो कोतवाली कोतवाल के बगैर खाली मिलती है , फोर्स के नाम पर गिने चुने तीन सिपाही व कुछ होमगार्ड दिखे , बताते चलें कि इस कोतवाली के जिम्में लाखों शहरियों का बोझ है जिसमे इस कोतवाली के अंदर 8 चौकियों को भी संचालित किया जा रहा है । लेकिन अपराध नियंत्रण को रोकने में नगर कोतवाल श्याम सुन्दर पाण्डेय पूर्णतः फेल दिख रहे , बैरहाल औचक निरीक्षण की जानकारी होने के 15 मिनट बाद नगर कोतवाल कोतवाली पहुंचे तो लेडी सिंघम का एक्शन मूड देखने को मिला और लापरवाही को लेकर जमकर फटकार लगाई ।


रात 10:45 पर एसपी सिटी की गाडी अचानक कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर पुलिस चौकी पहुंचती है , जहां चौकी इंचार्ज तो मौजूद दिखे , लेकिन डीजीपी की एडवाइजरी फेल रही । बताते चलें की शासन की मंशा है कि रात्रि में सम्बंधित थाने के थानाध्यक्ष , चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेंगे व समय समय पर ईगल की लोकेशन लेते रहेगे । एसपी सिटी ने जब निराला नगर चौकी के प्रभारी से सिपाहियों व ईगल की जानकारी वायरलेस सेट पर लेने को कहा तो योगी राज के पुलिसिंग की कलई खुलकर सामने आ गई , वीडियो में आप साफ देख सकते हैं । किस तरह चौकी प्रभारी ईगल की लोकेशन लेने के लिए वायरलेस सेट पर चिल्लाते रहे , लेकिन ईगल के सिपाही हैं की अपनी लोकेशन बताने को राजी नहीं , तो वहीं दूसरी तरफ ड्यूटी के दौरान ईगल का एक सिपाही ड्यूटी से नदारद मिला जिस पर लेडी सिंघम ने चौकी प्रभारी से जवाब तलब किया । 


रात्रि के लगभग 11:20 पर लेडी सिंघम अचानक कुड़वार थाने पर पहुंचती हैं , जहाँ एसपी सिटी को देख खाकी वर्दीधारीयों के होश उड़ जाते हैं , जब थाने के एसएसआई से थानाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी की लोकेशन चाही गई तो उनहोंने क्षेत्र में पेट्रोलिंग की बात बताई , जिसके बाद लेडी सिंघम खुद ब खुद ऑन माईक हो एसओ कुड़वार की लोकेशन लेने लगीं जिसमें थानाध्यक्ष द्वारा भी पेट्रोलिंग की बात कही गयी । लेडी सिंघम के औचक निरीक्षण की जानकारी होते ही जनपद के सारे थाने एलर्ट हो गए और क्षेत्राधिकारी नगर श्याम देव बिंद समेत तमाम वर्दीधारी एसपी सिटी मिनाक्षी कात्यान के साथ नजर आने लगे , तो वही पर लेडी सिंघम ने आरक्षियों के बैरक का भी निरीक्षण किया व साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए ।

 लेडी सिंघम के औचक निरीक्षण ने पुलिस की कलई खोलकर रख दी , जहाँ इस निरीक्षण में नगर कोतवाल व चौकी इंचार्ज निराला नगर फेल रहे , तो वहीं थानाध्यक्ष कुड़वार नंद कुमार तिवारी का थाना कुड़वार एसपी सिटी के निरीक्षण में पास दिखा। फिलहाल इस रिएलिटी एक्शन चेक में लापरवाहों को फटकार लगाते हुए जवाब तलब किये जाने की बात कही गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे