अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:ज़िलाधिकारी के निर्देश पर बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन को बंद करने को लेकर रूदौली क्षेत्र में चला अभियान दोनों ब्लाक में 5 स्कूलो के विरुद्ध हुई कार्यवाही निजी बिद्यालय संलालकों मे हड़कंप मचा है |
जानकारी के अनुसार खण्ड शिक्षा क्षेत्र रुदौली में सीओ अमर सिंह व खंड शिक्षाधिकारी सरताज अहमद की अगुवाई में चले अभियान में दो अमान्य स्कूल कार्रवाई की जद में आए भेलसर एजुकेशन एकेडमी व सरदार भगत सिंह मेमोरियल गोंगावा का निरीक्षण किया दोनों विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित मिले खंड शिक्षाधिकारी सरताज अहमद ने दोनों स्कूलों को नोटिस जारी की है तत्काल स्कूलों का संचालन बंद करने व नामांकित छात्रों को विधिक स्कूल में नामांकित कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए इस मौके पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार,शिक्षक अविनाश पांडेय,रामानुज तिवारी मौजूद रहे दूसरी तरफ खण्ड शिक्षा क्षेत्र मवई में तहसीलदार राम जन्म यादव व एबीएसए मवई अरुण वर्मा की अगुवाई में कई प्राइवेट विद्यालय का निरीक्षण किया गया तीन विद्यालयों की मान्यता न होने पर नोटिस जारी की बाबादीन मेमोरियल माध्यमिक स्कूल मवई,स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल चक पुरवा सहित एक अन्य को नोटिस जारी की गई तहसीलदार ने बताया कि ज़िलाधिकारी के निर्देश पर विना मान्यता के चल रहे स्कूलो को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ