शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव युवजन समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं का परिचय सम्मेलन नगर के मॉ बेल्हा देवी मंदिर के प्रांगण में आहूत किया गया । इसमें संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर बल दिया गया । इस मौके पर परिचय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि युवाओं के बिना किसी भी संगठन की मजबूती संभव नहीं है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि युवा शक्ति को प्रेरित व जागरुक करते हुए सार्थक उद्देश्यों में संगठन में लगाने का काम करें ।
संचालन करते हुए युवजन समाज के जिलाध्यक्ष कौशलेश दुबे ने कहा कि आगामी जून माह में पूरे जनपद में संगठन का विस्तार किया जाएगा । इस अवसर पर ब्रह्मदेव युवजन समाज के पदाधिकारियों की घोषणा की गई । जिनमें हरि ओम पाठक को नगर अध्यक्ष, सुदीप पाठक उपाध्यक्ष, सुदीप दुबे उपाध्यक्ष, गणेश शर्मा महामंत्री, प्रशांत तिवारी संगठन मंत्री, आदर्श दुबे प्रचार मंत्री, जबकि विशाल त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी, नितेश मिश्रा, सूरज मिश्रा,व सागर मिश्र को नगर इकाई का सदस्य बनाया गया । सम्मेलन में ब्रह्मदेव समाज के जिला उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र तिवारी, घनश्याम शुक्ल, ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के महामंत्री अनिल शुक्ल, उपाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत, प्रेम कुमार त्रिपाठी, संगठन मंत्री परमानंद मिश्र, मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल, जयप्रकाश मिश्र, रितु राज दुबे, दुर्गेश कुमार दुबे, रवि पांडे, अरविंद उपाध्याय, गणेश कुमार राय, अभिषेक दुबे, हरि ओम पाठक, सोनू पाठक समेत आदि लोग मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ