Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मृतक पूर्व प्रधान को शीध्र मिलेगा न्याय :बृजभूषण शरण सिंह


गोण्डा।शनिवार को कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मृतक पूर्व प्रधान आनंद प्रसाद शुक्ला उर्फ थुल्लुर शुक्ला के घर जा कर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया और शीघ्र हत्या अरोपी के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
फ़ाइल फोटो मृतक 

क्या है मामला 
 बताते चले कि बीते सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुरग्रंट गांव के ग्राम प्रघान प्रतिनिधि/पूर्व प्रधान आनंद प्रसाद शुक्ला उर्फ थुल्लुर शुक्ला को दिन-दहाडे बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।मृतक के बडे पुत्र धीरेन्द्र प्रताप शुक्ला के तहरीर पर पुलिस ने चार अरोपियो के विरुद्व हत्या का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन नामजद अरोपियो की गिफ्तारी ने होने से ग्रामीणो व परिजनो में रोष व्याप्त था और बीते दिनो प्रधान संघ,बार एसोसिएशन,रोजगार सेवक संघ,सफाई कर्मी संघ व ब्लाक कार्मियो द्वारा संयुक्त रुप से ब्लाक परिसर से कोतवाली तक विरोध प्रदर्शन कर पुलिस क्षेत्राघिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद को मांग पत्र  सौपकर  गिरफ्तारी की मांग दोहराई थी।
मांगपत्र 

सांसद को सौपा मांग पत्र 
इसी क्रम में कैसरगंज भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह शनिवार को नरायनपुरग्रट मृतक आनंद शुक्ला घर पहुंचने पर प्रधान संघ अघ्यक्ष राघुनायक द्विवेदी के अगुवाई में दर्जनो ग्राम प्रधानो ने श्री सिंह को तीन सूत्री मांग पत्र सौप कर कार्यवाही की मांग की है। मांग पत्र में कहा है कि पंजीकृत हत्या का विवेचना गैर जनपद के पुलिस से करायी जाये, पोस्टमार्टम रिर्पोट पांच सदस्यीए डाक्टर टीम से करायी जाये व नामजद अरोपियो की गिरफ्तारी शीघ्र करायी जाये। सांसद ने मृतक परिजनो को ढाढंस बांधते हुए मौजूद लोगो को न्याय दिलाने की बात कही है।
यह लोग मौजूद रहे 
इस मौके ग्राम प्रधान धनपति धर शुक्ल,अमरनाथ गुप्ता,राजेश द्विवेदी,संदीप सिंह,शीतला बक्श सिंह,राघवेन्द्र सिंह,चेयर मैन गन्ना परिषद ओम प्रकाश सिंह, प्रमुख छपिया बिद्रा प्रसाद शुक्ला,अज्जू मिश्रा,छोटे थुल्लुर,कामदार शुक्ला,राजू शुक्ला व वीरेन्द्र मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे