सुनील उपाध्याय
बस्ती । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देवरिया निवासी केशव चन्द्र यादव को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीनिवास वी वेंकटेश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस नेताओं में प्रसन्नता की लहर है। शनिवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों ने शास्त्री चौक पर मिठाईयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त किया।
भारतीय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि केशव चन्द्र यादव जमीनी धरातल पर युवा कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता है। निश्चित रूप से उनके कुशल मार्ग दर्शन में युवा कांग्रेस सशक्त होगी और उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वान्चल में भी विशेष सक्रियता बढेगी।
केशव चन्द्र यादव को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीनिवास वी वेंकटेश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने की खुशी में प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में गंगा मिश्रा, युवा कांग्रेस के कौशल त्रिपाठी, शीतला सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अशोक यादव, धर्मेन्द्र वर्मा राजू, पिन्टू बाबा, पवन वर्मा, हिमांशु यादव, प्रदीप सोनी, उजाला तिवारी, आशीष पाल, विजय यादव, रमेश गुप्ता, असलम खान, उमेश उपाध्याय, सिन्टू गुप्ता, प्रदीप कुमार, शशिनाथ कन्नौजिया आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ