Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इण्टरनेशनल कवि सम्मेलन व मुशायरे मे आज होगा नामचीन कवियों व शायरो का जमावड़ा


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज के मैदान मे आज रविवार को अदब की शाम मे देश व विदेश के नामचीन कवि व शायर गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम देने को जुटेगें। दोहा कतर और दिल्ली तथा देश व प्रदेश के विभिन्न कोनों से जहां कवियों एवं शायरो का जमघट होगा। वहीं शाम सात बजे से जश्न-ए-प्रमोद तिवारी इण्टरनेशनल कवि सम्मेलन व मुशायरे मे इस बार विविध क्षेत्रों मे योगदान देने वाले जिले की कई नामचीन हस्तियों की स्मृति मे घोषित एवार्ड भी दिये जायेगें। कार्यक्रम के संयोजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल एवं आयोजक अनुज नागेन्द्र ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम मे स्वामी करपात्री जी महराज अलंकरण तथा जलील मानिकपुरी एवार्ड के साथ नाजिश प्रतापगढ़ी एवं इम्तियाजुद्दीन खां व पं. सरयू प्रसाद तिवारी स्मृति सम्मान के साथ प्रो. डा. अलका तिवारी स्मृति सम्मान एवं आद्या प्रसाद मिश्र उन्मत्त एवार्ड तथा महामना पं. रामअंजोर मिश्र स्मृति सम्मान तथा जुमई खां आजाद एवार्ड व पं. रामनिरंजन भगवन स्मृति सम्मान तथा प्रो0 गिरिजाशंकर शुक्ल स्मृति सम्मान एवं अदम् गोंडवी एवार्ड तथा रघुवीर सिंह पवन एवार्ड व कैसर-उल-जाफरी एवार्ड से समाजविदों को सम्मानित किया जायेगा। अनुज नागेंद्र व ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मुशायरे मे पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह उद्घाटन अतिथि होगीं। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना भी कार्यक्रम मे शामिल होगीं। मुशायरे मे दोहा कतर के जलील निजामी तथा दिल्ली के एजाज अंसारी समेत अना देहलवी व अंजना सिंह सेंगर तथा भावना तिवारी, सत्य प्रकाश शर्मा, रईस निजामी, राजीव रियाज, हामिद अली अख्तर व डा. खालिद आजमी, हलचल टाण्डवी व आनंद तन्हा समेत कई नामचीन कवि व शायरो का भी जमावड़ा होगा। इधर कवि सम्मेलन व मुशायरे को लेकर शनिवार की शाम से स्थानीय प्रशासन द्वारा भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। कार्यक्रम स्थल को कड़ी सुरक्षा घेरे मे लिये जाने को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो उठी है। वहीं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा भी कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रबन्धों को अंजाम देने को लेकर दिनरात एक किये हुये नजर आ रहे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे