Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर दम्पति से की छिनैती


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के सलेम भदारी गांव के समीप राईसमिल के सामने दिनदहाडे बदमाशों ने दम्पति के साथ छिनैती की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दी। शनिवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे बाबूगंज निवासी बबलू गुप्ता अपनी पत्नी गीता गुप्ता के साथ स्थानीय लालगंज बाजार से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। लालगंज बाबूगंज मार्ग पर सलेम भदारी गांव के सामने राईसमिल के सामने पल्सर सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर पीडित की बाइक को रोक ली। बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर पीड़ित की पत्नी के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीन लिया। वहीं बदमाशों ने पीडित के पर्स मे रखे दो हजार रूपये की नकदी उड़ा लिये। शोरगुल मचाने पर राहगीर जुटे तो अज्ञात बदमाश जानलेवा धमकी देते फरार हो गये। पीडित की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची किंतु बदमाशों का पता नहीं लगा सकी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे