सुनील उपाध्याय
बस्ती । अपना दल ‘एस’ की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक विस्तार के साथ ही सर्व सम्मत से अनुभव प्रताप सिंह को आई.टी. प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर ही अपना दल ‘एस’ मजबूत होगा। बताया कि विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये जायंेगे। इसी कड़ी में तहसील, व्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी का गठन होगा।
संचालन करते हुये रमेश चन्द्र गिरि ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के समस्याओं को प्रमुखता से रखा। कहा कि कार्यकर्ता जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करें। बैठक को राम सिंह पटेल, अभिमन्यु पटेल, बौद्ध अरविन्द सिंह, रामनयन पटेल आदि ने सम्बोधित किया। राकेश पटेल, रामशंकर पटेल, अभिषेक आर्य, प्रमोद आर्य, कमलेश शर्मा, राजमणि पटेल, रमेश चन्द्र भारती, राम प्रकाश पटेल, हरि प्रसाद त्रिपाठी, अतुल कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ