
गोंडा:थाना छपिया क्षेत्र के हडिया बेेलड़िहा गांव में बच्चों के जानवर चराने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गई जिसमें एक बच्चे को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर छपिया पुलिस ने मारपीट एससी-एसटी एक्ट के तहत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।
छपिया थाना क्षेत्र के हडिया निवासी रामकृपाल पुत्र भवानी भीख ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया की बुधवार की देर साय उनका लड़का सत्यम बकरी चरा रहा था इसी दौरान बेलडिहा गांव के लड़कों से विवाद हो गया जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके बेटे को गाली गलोज देते हुए मारा-पीटा। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे ने गांव पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। प्रभारी निरीक्षक छपिया जयदीप दुबे ने बताया की हड़िया निवासी रामकृपाल पुत्र भवानी भीख की तहरीर पर भोला, झिनकन सहित चार लोगों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ