Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आख़िर ऐसा क्या हुआ कि बैंड बजाने के इनाम में मिली मौत



अमेठी, यूपी. योगी सरकार में अमेठी की  जनता अपराधियों के खौफ से सहम सी हुई है, न जाने कब किसके साथ कैसी अप्रिय घटना घटित हो जाए इसका कोई भरोसा नही। ताज़ा मामला ज़िले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में शादी में बैंड बजाने आये व्यक्ति की हत्या का है। पुल के नीचे मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

पुल के नीचे मिला शव

अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कमला राम उदित महाविद्यालय के पास वैश्या नहर पुल के नीचे रविवार को एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 
मृतक के परिजनों ने शव की पहचान मगन कोरी (45) पुत्र भुल्लन कोरी निवासी पूरब दुवारा मुंशीगंज के रूप में की है। 
मृतक मगन कोरी बैंड पार्टी में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था। 
परिजनों ने बताया कि 11 मई को रायबरेली ज़िले से मुंशीगंज के पूरब दुवारा में बारात आयी थी। 
इस शादी में मगन बैंड लेकर गया था, और उसी रात वो एक व्यक्ति के साथ कुछ सामान लेने के लिए गाँव से बाहर गया था और फिर वह वापस नही लौटा।  
परिजनों ने मगन की तलाश शुरू कर दी और साथ ही उसके लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी थी।

3 घंटे बाद घटना स्थल पर पहुँची पुलिस

उधर हत्या के इस मामले में एक बार  पुलिस की लापरवाही सामने आयी,  स्थानीय लोगो का आरोप है कि सूचना देने के लगभग 3 घण्टो तक पुलिस घटना स्थल तक नही पहुँची थी।
फ़िलहाल देर से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे