Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के लिए मजबूती से खुलेगा फिर से दक्षिण का प्रवेश द्बार :डिप्टी सीएम


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। दक्षिण का प्रवेश द्वार फिर से भाजपा के लिए मजबूती से खुलेगा,येदियुरप्पा के नेतृत्व में फिर हमारी सरकार बनेगी और भाजपा बड़े बहुमत से चुनाव जीतेगी । उक्त बाते यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को रानीगंज विस के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के यहॉ शादी समारोह में शामिल होकर वापस जाते समय पुलिस लाइन में मीडिया से हुई बाचतीत मे कही । उन्होने कहा कि 
कोई भी शिकायत जनप्रतिनिधि की है तो उसको धयान दिया जायेगा,जनप्रतिनिधि की किसी भी शिकायत पर अधिकारी लापरवाही ना बरते उसे गंभीरता से ले, यह सरकार की मंशा है । प्रदेश की कानून व्यवस्था पर के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा -बसपा के पास कोई मुद्दा नही,कुछ दुखद घटना घटी है,जिसका खुलासा कर लिया जायेगा,चाहे  वह पाताल में छुपे हो उनको खोज निकला जायेगा । इस दौरान उन्होने कैराना में होने वाले चुनाव पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कैराना की लोकसभा,नूरपुर की विधानसभा सीट भी भाजपा जीत रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे