गोंडा:योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर तथा आगामी 21जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर आई टी आई संचार विहार मनकापुर स्थित आफिसर क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक 12 मई शाम को आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि आई टी आई लिमिटेड़ के मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान एवं विशिष्ठ अतिथि पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट राज्य उत्तर प्रदेश (मध्य) की राज्य महिला प्रभारी बहन वन्दना एवं लखनऊ की माला भगत द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर की गई। पतंजलि महिला योग समिति गोंडा की जिला महिला प्रभारी उर्मिला कर्मकार , तहसील प्रभारी बन्दना उपाध्याय, विजय लक्ष्मी, कौशल देवी, सिद्धि पाल, वीना पांडेय, रेखा, निर्मला एवं मानवती की अगुवाई में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति मनकापुर के मंत्री नन्द किशोर , उपाध्यक्ष रमाशंकर, मीडिया प्रभारी राम लखन वर्मा, मुख्य योग शिक्षक सूर्यपाल, बी एल सिंह, मानवेन्द्र कर्मकार, गिरीश शर्मा, सत्यपाल सिंह, के के पाल, वी पी विवेक आशुतोष द्विवेदी , आर के कुशवाहा भी मौजूद रहे ।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने योग साधक, साधिकाओं को मुख्य योग शिक्षक का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हर मानव को योग अवश्य करना चाहिए। राज्य महिला प्रभारी बहन बन्दना ने कहा कि योग-प्रणायाम स्वस्थ जीवन के लिए बहुत उपयोगी विधा है जिसके करने से शरीर निरोग होता है और धन की बचत होती है। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वामिभान न्यास के मीडिया प्रभारी राम लखन वर्मा ने बताया कि महिला राज्य प्रभारी बहन बन्दना ने आई टी आई प्रेक्षा गृह में निरन्तर चल रहे योग शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि महिला योग समिति ने पूरे गोंडा जनपद में 70 से अधिक योग शिविर आयोजित किए जो सराहनीय है। बैठक का संचालन राम नरायन ने किया। पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों के अलावा सैकड़ो की संख्या में संचार विहार के योग साधक मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ