अनीता गुलेरिया
दिल्ली : रोहिणी में नरेला के सर्वोदय बाल विद्यालय मैं आज सुबह प्रार्थना करके बच्चे अपने क्लास में वापस जा रहे थे तभी दो छात्रों कि मामूली बात पर हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र की गर्दन पर पेन-नुमा ब्लेड से जोरदार घातक वार कर दिया बीच बचाव में आए एक छात्र को भी बलेड से मामूली खरोंचें आई है तभी स्कूल प्रशासन ने हमला करने वाले बच्चे के परिजनों और पुलिस को तुरंत सूचना दे दी ! मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर छात्र से एक पेन बरामद किया है पेन को बीच में खोलने पर उसमें एक घातक ब्लेड लगा हुआ है !
यह ब्लेड बच्चे के पास स्कूल में कहां से आया ......? इस बात पर स्कूल के प्रधानाचार्य मीडिया से बात करने से बचते हुए नजर आए ! पीड़ित बच्चे को नरेला के हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ! बच्चे के परिजनों और वहां के स्थानीय निवासियों ने भारी रोष व्यक्त करते हुए कहा यदि चाकू बच्चे की गर्दन के बीच में लगता तो उसकी जान को भी खतरा था ! यह एक अति-गंभीर जाँच का विषय है,हम सब के बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं ! इस तरह के हादसे के बाद हम कैसे भरोसा रखे,स्कूल के अंदर हमारे बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं ! परिजनों के अनुसार हम अपने बच्चों को स्कूल में शिक्षा लेने के लिए भेजते हैं ना कि मरने के लिए .....? लोगों द्वारा पुलिस पर इस मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया गया ! पुलिस मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही कर रही हैं ! अब देखना यह है, कि इस तरह के घातक पेन-नुमा वस्तु को बनाने वाली इस कंपनी पर भारत सरकार द्वारा उसका लाइसेंस कब तक रद्द किया या जाता है ! इस तरह की घातक चीजें बनाने वाली कंपनियों पर सरकार द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो इस तरह की चीजें बनाकर समाज के लिए घोर-खतरा उत्पन्न करता है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ