अमरजीत सिंह
फैजाबाद:कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के चौकी दर्शन नगर स्थित ग्राम रामपुर हलवारा मै बीती रात पुजारी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया
जानकारी के अनुसार रात करीब 2:00 बजे शिव मंदिर के पुजारी ननकू यादव पुत्र भगवानदीन यादव उम्र करीब 60 की निर्मम हत्या कर दी गई फैजाबाद अंबेडकरनगर मार्ग पर बनी हुई शिव मंदिर मे ननकू यादव लंबे अरसे से पूजा-पाठ करते थे और वहीं रहते थे गर्मी के कारण पुजारी ने मंदिर बंद करके बाहर सो रहे थे बीती रात करीब 2:00 बजे एक व्यक्ति जिसकी पहचान साधु राम पुत्र अज्ञात निवासी भानपुर तिरंगी का पुरवा तरबगंज गोंडा के रुप मे हुई यह व्यक्ति अचानक मंदिर का दरवाजा तोड़ने लगे जिसकी आवाज सुनते ही पुजारी अचानक उठ कर दौड़ा और पूछा तुम कौन हो इसी बात पर साधु राम ने पुजारी पर हमला बोल दिया हल्ला गुहार मचाते हैं वहां पर रखें सीमेंट के गमले से पुजारी केसर पर वार कर दिया जिससे पुजारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई परंतु पुजारी की आवाज से जो लोग मौके पर आए हमलावर साधु राम ने गुस्से में कहा भाग जाओ नहीं तो तुमको बम से उड़ा दूंगा डर बस उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी दर्शन दिया सूचना पाते ही दर्शन नगर चौकी पर तैनात SI आई राघवेंद्र यादव s i बृजेश यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर के अंदर से हमलावर साधूराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया उन्होंने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दिया जिस पर SP सिटी अनिल सिसोदिया घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया तथा मौके पर मुलजिम को पकड़ने पर पुलिस को बधाई दी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ