वासुदेव यादव
फैज़ाबाद। राम नगर अयोध्या में रविवार मातृ दिवस के पावन अवसर पर शोभाक्षर सेवा संस्थान एवं यश म्यूजिकल इंस्टिट्यूट फ़ैज़ाबाद के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धाश्रम, फलाहारी आश्रम,मनु कुंड के बगल,मोहल्ला मणि पर्वत, अयोध्या में माताओं के सम्मान में उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत वृद्ध माताओं द्वारा केक कटवाकर खाद्य एवं पेय पदार्थ उनमें बंटवाया गया।साथ ही भजन कीर्तन के कार्यक्रम के साथ वहां के लोगों के स्वास्थ संबंधी समस्याओं को भी दूर किया गया और जागरूक किया गया।
मातृ दिवस के उत्सव का शुभारंभ सभी वृद्ध जनों का पैर, गुलाब जल से धुल कर किया गया।संस्थान सदस्यों ने एक एक करके सभी के पैर धुल कर, महिलाओं से खूब जमकर आशीर्वाद प्राप्त किया।शोभाक्षर सेवा संस्थान की अध्यक्ष समाजसेविका शोभा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में समाज के वृद्ध जन विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे है,जो कि दुःखद है।पारवारिक, सामाजिक,आर्थिक अथवा अन्य कठिनाइयों से घिरे वृद्धजनों के लिए पहली आवश्यकता है प्यार स्नेह,पारिवारिक,माहौल युक्त आवास व भोजन,दवा, वस्त्र।उन्हें स्नेह और प्रेम दीजिये,बस यही गुजारिश है।
यश म्यूजिकल इंस्टिट्यूट की अध्यक्ष संगीत आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब वृद्ध जनों के सेवा के लिए हर प्रकार से तत्पर है,हमारा यही उद्देश्य होना चाहिए कि हम कैसे अपने माता पिता को खुशहाल जीवन प्रदान कर सके,मै सभी से अनुरोध करती हूं कि वह कृपया वे अपनी माँ बाप व वृद्ध जनों को बोझ न समझे बल्कि उनका सम्मान करें।संस्थान सदस्य समिष्ठा मित्रा ने कहा कि कोई भी जो किसी भी प्रकार के स्वास्थ संबंधी समस्या हो वह हमें सम्पर्क करें, हम उसका हर संभव मदद करेंगे।आश्रम के संचालक प्रद्युम्न मिश्रा, सेवा कार्यकर्ता रीमा देवी,देवेंद्र यादव,परमात्मा यादव एवं अमरेश मिश्रा ने भी कार्यक्रम में अपना सराहनीय योगदान दिया।
इस मौके पर शोभा गुप्ता,संगीता आहूजा, समिष्ठा मित्रा,आशीष कौर, पाखी,यश,शिवम,आदि उपस्थित रहे। आश्रम के लोगो ने संस्था सदस्यों के प्रति आभार जताये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ