Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर ,तीन की मौत


सुनील उपाध्याय
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की मौत हो गई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और पुलिस फोर्स मौजूद है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बस्ती जिले के बस्ती कोतवाली अन्तर्गत भूअर निरंजनपुर मुहल्ले की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां के रहने वाले बेसन, घी, तेल आदि के सप्लायर के परिवार के चार लोगों ने किन्हीं कारणों से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना होने पर आनन-फानन में चारों को बस्ती जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पिता, मां और बेटे की मौत हो गयी, जबकि बेटी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिवार के लोगों ने यह कदम क्यों उठाया अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर मौके पर बस्ती पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस आीक्षक, फॉरेंसिक टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इतनी बड़ी घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे