Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत


डॉ ओपी भारती 

गोंडा :-वजीरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी में बीते 09 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूर की मौत की पीएम रिपोर्ट में अल्कोहल आने से हत्या के आरोप पर सवालिया निशान लग रहे हैं ।

      बीते 09 जून को गांव के निर्माणाधीन मंदिर पर काम करते समय मजदूर पकज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी । मृतक के भाई रोहित सिंह ने मृतक के साथ काम कर रहे 2 मजदूरों समेत 5 लोगों को नामजद करते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी । पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव को पीएम के लिए भेजकर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था । आरोपियों के परिजनों ने उच्चाधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से  हत्या का आरोप फर्जी बताते हुए न्याय की गुहार लगाई थी । उसके बाद आई पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण शराब पीने के बाद हार्ट अटैक था । पुलिस ने पीएम रिपोर्ट व स्थलीय जांच के बाद मामला स्पंज कर दिया । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि पीएम रिपोर्ट देखने और मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेने के बाद मामला झूठा मिलने पर मुकदमा खत्म कर आरोपी को छोड़ दिया गया । जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे