Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जीवन संरक्षण समिति के लोगों ने गांधी जयंती पर सरयू तटों पर चलाया सफाई अभियान












वासुदेव यादव 
अयोध्या।फैजाबाद : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगलवार को मां सरयू के तटों व सीढ़ियों की जीवन संरक्षण समिति अयोध्या के सभु पदाधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई।







 इस दौरान संस्था के अध्यक्ष स्मृति शरण महाराज ने बताया कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राम नगरी के भगवदाचार्य स्मारक सदन व सरयू नदी के तटों व सीढ़ियों की सामूहिक रूप से पूर्ण सफाई किया गया।
  इस दौरान आम जनमानस को भी राम नगरी की साफ सफाई के प्रति जागरुक किया गया एवं पर्यावरण सुरक्षा, पर्यावरण जागरुकता से लोगों को अवगत भी कराया गया।  उन्होंने बताया कि स्वछता से ही आदमी निरोग रहता है।








   इस दौरान डॉ राघवेंद्र शरण, शियाबल्लभ शरण, परमानन्द शरण, अतुल कृष्ण शास्त्री, राज मंगल, विवेक शर्मा, बलराम शरण सच्चिदानंद, शिवराम, प्रेममूर्ति व सुलभ शास्वत सहित अन्य  पदाधिकारी गण शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे