Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:संदिग्ध हालात में उपयोग हुए ग्रेनेड में विस्फोट, दो की मौत,दो घायल










अमरजीत सिंह 
अयोध्या। संदिग्ध हालात में गुरुवार की शाम एक ग्रेनेड में हुए जोरदार विस्फोट से एक महिला समेत एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया में रहने वाला परिवार बीते लगभग एक वर्ष से निर्मली कुंड में रहता है।





स्थानीय नागरिकों के अनुसार खेलते- खेलते बच्चे आर्मी के फायरिंग रेंज में उपयोग हुआ ग्रेनेड घर उठा ले आए। गुरुवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे संदिग्ध हालात में ग्रेनेड में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह से आसपास के लोग दहल गए तो घर में मौजूद रीना (32) पत्नी धर्मराज की मौत हो गई। जबकि पुत्र राज (10), अतुल (9) और मंजू (7) गंभीर रूप से घायल हो गए।





सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्र, सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा सहित भारी संख्या में पुलिस अमला व आर्मी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल राज को भी मृत घोषित कर दिया। घायल दो अन्य बच्चों का इलाज जारी है।
कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक आरके राणा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे