गरीब महिलाओं के जीवन स्तर में सरकार ने किया है सहयोग :- रंजना | CRIME JUNCTION गरीब महिलाओं के जीवन स्तर में सरकार ने किया है सहयोग :- रंजना
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गरीब महिलाओं के जीवन स्तर में सरकार ने किया है सहयोग :- रंजना









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | आजादी के बाद से गांव गरीब ग्रामीण महिलाएं संसाधनों के अभाव में जीवन यापन करती रही किंतु एक गरीब मां का बेटा जब देश का प्रधानमंत्री हुआ तो देश विदेश में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ साथ गरीब महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया | उक्त बातें महिला मोर्चा द्वारा विजय संकल्प सभा में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही । 





इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी उपमा शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने हम महिलाओं को गर्व से जीने का अवसर उपलब्ध कराया | भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भारत ने एक महाशक्ति के रूप में विश्व में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की है ,अब किसी आतंकवादी एवं उसके रहनुमाओं की हिम्मत नहीं है कि भारत के अमन चैन में मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए खलल डाल सकें |





कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक मिश्रा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माधुरी सिंह ने संयुक्त रूप से किया | वक्ताओं में विधायक धीरज ओझा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष एंव कौशांबी जिला प्रभारी ओम प्रकाश त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक कृष्ण कांत मिश्रा,किसान मोर्चा अभय प्रताप सिंह पप्पन, क्षेत्रीय पदाधिकारी अलका सरोज ,आदि ने अपने विचार रखे प्रमुख रूप से ज्योतिमा सिंहं अंशू सिंह,कुसुमलता,मंजू त्रिपाठी,गीता,पूजा सिंह,उमा माली, शिमला, पूजा पांडे,महिला मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और हजारों कार्यकर्ता बहनों के साथ साथ जिला महामंत्री राजेश सिंह राय साहब सिंह यशोदा श्रीवास्तव सुनीता पांडे संजय सिंह अंशुमान सिंह रविंद्र छेदी मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय राम सरोज आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे