Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डिब्बा बनकर रह गया है पुलिस सहायता केंद्र मनकापुर


गोंडा:मनकापुर कस्बे में जन सहयोग से बना पुलिस सहायता केंद्र निष्प्रयोज हो गया है |
 बताते चलें कि मनकापुर कस्बे के मध्य 15 अक्टूबर वर्ष 2016 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जन सहयोग से निर्मित पुलिस सहायता केंद्र मनकापुर का लोकार्पण किया था | बताते चलें कि पुलिस सहायता केंद्र के पास 2 प्राथमिक विद्यालय, एक इंटर कॉलेज, एक बालिका इंटर कॉलेज, एक बालिका जूनियर हाई स्कूल के विद्यालय  स्थित हैं |

पुलिस सहायता केंद्र मनकापुर 
जहां कस्बे में किसी भी विषम परिस्थितियों से  निपटने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में तत्कालीन कोतवाल अंगद राय ने जन सहयोग से धन एकत्र कर इस  पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण कराया था | उसके बाद यहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगने लगी | उस दौर में थाना कोतवाली  में पुलिस जवानों की भारी कमी हुआ करती थी, उसके बावजूद भी पुलिस जवानों के ड्यूटी का क्रम जारी रहा | लेकिन अब मनकापुर पुलिस को  भारी मात्रा में पुलिस के नौजवान भी मिल गए हैं |


 तब पुलिस के जवान महज औपचारिकता पूरी करने के लिए शाम को गश्त के दौरान यहां तक आते हैं | ऐसे में यह पुलिस सहायता केंद्र खाली डिब्बा बनकर रह गया है | इस संबंध में जब  थाना प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी पर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई तब उन्होंने फोन रिसीव करने के उपरांत होल्ड कर दिया जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे