गोंडा:सोमवार को नवागत अधिशासी अभियंता विद्युत मनकापुर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया |
बताते चलें कि नवागत अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार चतुर्वेदी मूल रूप से महाराजगंज जनपद के निवासी हैं | इससे पूर्व वे बस्ती मंडल के संत कबीर नगर में बतौर अधिशासी अभियंता तैनात थे |
श्री चतुर्वेदी ने बताया कि आज कार्यभार ग्रहण करते ही परिक्षेत्र के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई है | इस मीटिंग में समस्त अधिकारियों को चेताया जाएगा कि वे समय से अपने कार्यालय पहुंचकर उपभोक्ताओं के समस्याओं को सुनें और उनका निस्तारण करें |
वीडियो
श्री चतुर्वेदी ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने की पूरी कोशिश की जाएगी |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ