Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोनहा में नाबालिग छात्रा से गैंग रेप


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से गैंग रेप की वारदात सामने आई है, चार युवकों ने गन्ने के खेत में नाबालिग छात्रा से गैंग रेप किया उस के बाद उस का वीडियो भी बना लिया, चारो आरोपी गैंग रेप करने के बाद फरार हैं|

गैग रेप की वारदात के बाद आईजी आशुतोष कुमार और एसपी पंकज कुमार ने फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया, आईजी आशुतोष कुमार ने कहा की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की गई है, पीड़िता ने तहरीर दे कर बताया है |

वह गन्ने के खेत में शौच करने के लिए गई थी, उसी दौरान चारो आरोपियों ने लड़की को पकड़ कर दुष्कर्म किया और उस की वीडियो बना ली, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इस घटना का प्रवेक्षण एसपी खुद करेंगे, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसओ को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे