सुनील उपाध्याय
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक जिला कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्तानी ने किया। बैठक को जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि आगामी 25 जुलाई को हिन्दू युवा वाहिनी के प्रथम संयोजक स्मृति शेष विष्णु दत्त ओझा की पुण्यतिथि है।
जिसमें सभी ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रार्थनीय है। पुण्यतिथि का कार्यक्रम प्रेस क्लब बस्ती में 25 जुलाई को 11 बजे आयोजित होगा। जिसमें सभी ब्लॉक प्रभारियों एवं अध्यक्ष का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष हिंदुस्तानी के नेतृत्व में भदेश्वर नाथ धाम पहुंच कर सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने भगवान भोले शंकर जी का अभिषेक किया। और प्रार्थना की कि जनपद से लेकर प्रदेश एवं देश के हिंदू समाज स्वस्थ निरोग तथा सुखी एवं समृद्ध रहे|
जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक प्रभारियों का वर्णन लेते हुए बताया कि कांवड़ मेला में जाने वाले सभी कांवरिया भक्तों की सेवा और सुरक्षा के लिए 251 सदस्यों की टीम गठित कर दी गई है जो अयोध्या से बाबा भदेश्वर नाथ धाम तक समस्त कांवरिया भक्तों की सेवा में रहेंगे आज की बैठक की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री विनय सिंह पप्पू जायसवाल राम दिनेश चौधरी महेंद्र त्रिपाठी दुर्गेश भारतवंशी कन्हैयालाल अमित कुमार सिंह घनश्याम मिश्रा पंकज विश्वकर्मा राकेश चौधरी अवधेश कुमार विशाल गुप्ता बलराम गुप्ता बृजेंद्र चौधरी धर्मेंद्र सिंह अजय कन्नौजिया विनय चौधरी सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ