Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसएसबी नवी वाहिनी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सशस्त्र सीमा बल 20 से 27 जुलाई तक कारगिल विजय दिवस सप्ताह मना रही है । कारगिल विजय दिवस सप्ताह के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी के समस्त सीमा चौकियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है । बच्चों को कारगिल युद्ध से संबंधित सभी जानकारियां दी जा रही हैं ।

                         जानकारी के अनुसार सोमवार 22 जुलाई को ९ वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस के तीसरे दिन सीमा चौकी कोइलाबास के  कार्यक्षेत्र में बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर में छात्रों के बीच बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।  

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सीमा चौकी कोयला बास के प्रभारी सहायक कमांडेंट बिरजू रजक  द्वारा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनकी सराहना की और अच्छे खेल के लिए प्रोत्साहित भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे