Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में किया बालिका सुरक्षा अभियान कार्यशाला का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  प्रदेश सरकार के  निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर की पुलिस बालिका सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा को लेकर जुलाई माह के प्रारंभ से ही जागरूकता अभियान चला रही अभियान के तहत जिले के विभिन्न बेल बालिका विद्यालयों तथा ऐसे विद्यालय जहां पर लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं वहां पर जागरूक जागरूकता शिविर आयोजित करके लड़कियों को आत्मरक्षा के टिप्स दिए जा रहे हैं सोमवार को भी जागरूकता शिविर कई विद्यालयों में आयोजित किया गया जिसमें संबंधित थानों के अधिकारियों ने बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी ।

                 पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर व थाना स्तर पर गठित एन्टी रोमियो टीम व थाना प्रभारियों द्वारा जनपद बलरामपुर के विभिन्न स्कूलो कॉलेजों में जाकर महिलाओं व बालिकाओ के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोकथाम हेतु "बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान" चलाया गया । 

जिसमे एन्टी रोमियो प्रभारी व महिला आरक्षियो द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर डायल यू0पी0'100', महिला हेल्पलाइन नंबर '181' वूमेन पावर लाइन 1090, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया गया  तथा  बेटियों को घबराने के वजाय खुलकर अपनी बात कहने हेतु प्रेरित किया गया ।
पुलिस ने भरोसा दिया कि बलरामपुर पुलिस सदैव उनके साथ है । इस अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार द्वारा बाबू ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज बीपीएस इंटर कॉलेज में थाना गैसड़ी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर मे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया । कुल 03 स्कूलों कॉलेजों में कुल 495 बालिकाओ को जागरूक किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे