Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घुलनशील क्लोरीन की गोलियां हैण्डपंपों में डलवायें व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराये:एडीएम


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जनपद के तराई क्षेत्रों में आई बाढ़ का पानी अब समाप्त हो चुका है । बाढ़ का पानी समाप्त होने के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है । आगामी खतरे को दृष्टिगत रखते हुए अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया है कि क्षेत्र के सभी हैंडपंपों मे क्लोरीन की गोलियां डलवाए । इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव  कराना सुनिश्चित करें ।

                 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएमओ डा0 घनश्याम सिंह ने बताया कि शासन की मंशानुरूप एईएस व जेई व मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए संयुक्त अभियान संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एक महीने के लिए व इसी दौरान एक से 15 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाये जाने का निर्देश दिये गये थे जिसका संचालन एवं क्रियान्वयन किया जा रहा है । इसके अन्तर्गत स्वास्थ्यकर्मी व सहयोगी संस्थाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे है। उन्होंने बताया कि जेई व एईएस मुख्यतः गन्दगी व साफ-सफाई के कमी के चलते होने वाली बीमारियां है। 

दस्तक अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, जलनिगम, पशुपालन विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, कृषि व सिचाईं विभाग शामिल होकर कार्य कर रहे है। सभी विभागों के लिए अलग-अलग कार्ययोजना भेजी गई थी, जिसका अनुपालन किया जा रहा है। साथ ही साथ सभी विभाग अपनी भूमिका व उत्तरदायित्व बखूबी निभा रहे है। सीएमओं ने बताया कि प्रत्येक ग्रामों में जागरूकता संबन्धी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । ब्लाक चिकित्सालयों पर आशा, ऐनम, आगनबाड़ी कार्यकत्री का संवेदीकरण किया जा रहा है । खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों को बैठक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। 

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने निर्देशित करते हुये कहा कि लोगों को संचारी रोग से बचाव की जानकारी दी जाए। ऐनम,  आगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहु घर-घर जाकर इन बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करें, जिन विभागों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई है वे उनका निर्वहन करें। उन्होंने बैठक के दौरान सीएमओ को निर्देशित करते हुये कहा कि जो विभाग इस कार्य में लगे है वे उनका फीडबैक रिपोर्ट लेते रहे जिससे समस्त विभाग जिससे समस्त विभाग पूरी तन्मयता के साथ कार्य करें और जनपदवासियों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके।

 उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में क्लोरीन की गोली प्रत्येक घरों में आशाओं के माध्यम से दे दिया जाए, जिन स्थानों पर पानी भरा है, वहां पर संक्रमण बिमारियों के फैलने का खतरा है उन स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश सीएमओं को दिया। लोगों को केवल इण्डिया मार्क टू हैण्डपंप का पानी पीने के लिए जागरूक किया जाए। दस्तक अभियान व संचारी रोग अभियान के तहत चलाये जा रहे जनसंपर्क में कोई भी घर छूटना नहीं चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, सीएमओ डा0 घनश्याम सिंह, अपर सीएमओ डा0 कमाल अशरफ, डा0 एके0 पाण्डेय, अपर जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनन्द, समस्त बीडीओ, समस्त ईओ समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, डाक्टर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे