अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। छात्रों को उनके पढ़ाई में सहयोग के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सहायता की जानकारी सभी छात्रों को हो इसके लिए 16 से 31 अगस्त तक छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाए जाने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है । जिले के सभी विद्यालयों में 16 से 31 अगस्त तक छात्रवृत्ति पखवारा मनाया जाएगा ।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति हेतु 16 से 31 अगस्त तक छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाये जाने के संबन्ध में शासन द्वारा निर्णय लिया गया है, जिसमें छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने से संबन्धित प्रक्रियाओं को समझाने, शिक्षण संस्थानों का प्रोफाइल अपडेट कराने, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम की फीस, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रम की अवधि आदि को आनलाइन फीड कराने तथा परीक्षा परिणाम अपलोड कराये जाने की कार्यवाही की जानी है। इसके अन्तर्गत जनपद स्तर पर 16 से 31 अगस्त तक जिला विद्यालय निरीक्षक जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशन में छात्रवृत्ति पखवाड़ा मनाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद के समस्त पात्र छात्र छात्राएं अपना आनलाइन आवेदन पत्र 10 सितम्बर तक अवश्य करा लें, जिससे छात्रवृत्ति एवं प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उन्हें प्राप्त हो सके।
छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र आनलाइन करने की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों तथा विद्यालयों के प्रबंधकों को सूचित करते हुये कहा कि वे अभी से शिक्षण संस्थानों का प्रोफाइल अपडेट कराने, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम की फीस, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रम की अवधि आदि को आनलाइन फीड कराने तथा परीक्षा परिणाम अपलोड न किये हो तो तत्काल निर्धारित अवधि में करा लें। यदि इस संबन्ध में कोई समस्या उत्पन्न होती है तो सोशल सेक्टर के अधिकारियों से संपर्क कर दूर करा ले । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद बलरामपुर के कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत पिछड़ी जाति के समस्त छात्रों, जिनके अभिभाविकों की वार्षिक आय रु 2 लाख तक हो, वे पूर्व दशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अपना-अपना आनलाइन आवेदन छात्रवृत्ति प्रबन्धन प्रणाली की बेवसाइट अभी आनलाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें पर 10 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से करा लें जिससे वित्तीय वर्ष 2019-20 में उनको छात्रवृत्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि अन्य किसी माध्यम से छात्रवृत्ति हेतु कोई प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ