अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में सोमवार को सत्र 2018-19 अन्तर्गत संचालित वैल्यू एडेड कोर्स के प्रतिभागियों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ एनके सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होने कहाकि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास आता है। रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने अवगत कराया कि सत्र 2018-2019 में रेगुलर कोर्स के पश्चात सांध्यकालीन कोर्स अन्तर्गत वैल्यू एडेड कोर्स के तहत "फंडामेंटल्स ऑफ केमिस्ट्री एंड बेसिक लैबोरेटरी टेक्निक्स" विषय के बारे में जानकारी दी गई।
कोर्स के कोऑर्डिनेटर डॉ एम अंसारी ने कहाकि इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रयोगशाला के रख-रखाव, संचालन आदि की जानकारी दी गई । इस अवसर पर डॉ सुनील मिश्र, ऋषि रंजन, डॉ जितेन्द्र भट्ट व बसंत कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ