शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। सावन के पहले सोमवार को देवाधिदेव बाबा घुइसरनाथ की नगरी मे कांवडिया समेत श्रद्धालुओं का जोरदार समागम दिखा। हालांकि देवराज इंद्र ने भी पहले सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करते हुए कुछ देर के लिये बारिश की फुहारें भी छेाडी। बारिश की फुहारों के बीच ही आस्था का उमंग जोश व खरोश मे ही बना दिखा। सुबह जैसे ही बाबा का पट खुला वैदिक मंत्रो तथा घंटियो व घंटो की सुमधुर घनघनाहट के बीच शंख ध्वनि ने भक्ति भावना को ओतप्रोत कर दिया।
पवित्र गंगा के मानिकपुर तथा प्रयागराज संगम के तट से भी रविवार की रात मे ही बडी संख्या मे बाबा धाम मे डटे कांवडियो व श्रद्धालुओ ने बाबा का जलाभिषेक शुरू किया। श्रद्धालुओ ने श्री घुश्मेश्वर लिंग पर बेल पत्र, पुष्प, धतूरा तथा तुलसी दल अर्पित करते हुए गंगा जल से भी स्नान व तर्पण कराया। महिला श्रद्धालुओं ने भी देर शाम तक पंक्तिबद्ध होकर बाबा के समक्ष मत्था टेक मन्नतें मांगती दिखी। बाबा धाम मे जुटे हजारो हजार शिवभक्तों का कारवां भोर की किरणो से लेकर देर शाम तक ज्यों का त्यों ठहरा भी दिखा।
श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को देखते हुए एसडीएम विनीत उपाध्याय तथा सीओ रमेशचंद्र भारी फोर्स के साथ सुबह से ही मंदिर परिसर मे आ जमे दिखे। वहीं ऐहतियातन पुलिस के साथ पीएसी की भी विशेष टुकडी शांति व व्यवस्था की कमान संभाले दिखी। श्रद्धालुओ ने सई के साथ पवित्र गंगा सागर मे भी स्नान किया। सांगीपुर व उदयपुर एसओ के साथ महिला पुलिस बिंग भी तैनात दिखी। पूरे मेला क्षेत्र केा प्रशासन ने सीसी कैमरे से निगरानी मे ले रखा था। हालांकि सावन के पहले सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग का शिविर संचालित नही हो सका।
कैबिनेट मंत्री ने टेका मत्था, किया रूद्राभिषेक
सावन के पहले सोमवार को बाबा धाम मे सियासी जमावडा भी देखा गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने भोर मे ही बाबा धाम पहुंचकर सपत्नीक रूद्राभिषेक किया। मंत्री श्री सिंह ने बाबा का दर्शनपूजन कर परिसर मे भी भ्रमण कर धाम के सौन्दर्य को निहारा। वहीं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व ब्लाक प्रमुख सांगीपुर अशोक सिंह बब्लू ने भी मेले मे श्रद्धालुओं की सुविधाओ के बाबत प्रबन्धो की देखरेख मे तल्लीन नजर आये। इधर रूद्राभिषेक के बाद कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने स्थानीय निरीक्षण गृह मे अधिकारियो के साथ बैठक कर विकास योजनाओ के संचालन के साथ साथ सावन मास मे प्रशासनिक प्रबन्धो की समीक्षा भी की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ