शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। विद्युत करंट की चपेट मे आने से अधेड की मौत पर सोमवार को मृतक की पत्नी को विद्युत विभाग ने क्षतिपूर्ति के रूप मे एक लाख रूपये के चेक की पहली किश्त सौपी।
जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कटरा मातादीन पुरवारा निवासी श्रीराम यादव की जलेशरगंज बाजार मे अचानक जर्जर विद्युत तार टूट कर गिर जाने से करंट लगने की चपेट मे घर जाते समय मौत हो गयी थी। सोमवार को विद्युत विभाग के जेई शिवचरन मौर्य तथा लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी के साथ प्रशासनिक टीम श्रीराम के असरही गांव स्थित शंभू का पुरवा पैतृक आवास पहुंची।
मौके पर मृतक की पत्नी फूला देवी को क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने एक लाख रूपये का शासकीय चेक प्रदान किया। वहीं विधायक मोना की ओर से मृतक के आवास पर सोलर लाईट तथा एक इण्डिया मार्का हैण्डपम्प भी विधायक की ओर से प्रदान किया गया। इस मौके पर पूर्व जिपंस राकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, प्रधान मो.सलीम, जगदीश नारायण बब्लू, भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ