शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। तमंचे के साथ फोटो वायरल करना युवक को दो वर्ष बाद मंहगा पड गया। पुलिस ने सोमवार की सुबह दबिश देकर आरोपी युवक को उसके घर से तमंचे व कारतूस के साथ धर दबोचा। लालगंज कोतवाली के कोटिला सराय नरायन सिंह के लियाकत का पुत्र हाकिम अली का लगभग दो वर्ष पूर्व तमंचे के साथ फोटो किसी ने वायरल कर दिया।
कई बार यह फोटो बीच बीच मे वायरल होता रहा। रविवार को फिर युवक का फोटो वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसपी अभिषेक सिंह ने कोतवाली पुलिस को आरोपी की तलाश करने के कडे निर्देश दिये। एसपी का तेवर देखते हुए कोतवाल मनोज तिवारी ने सोमवार की सुबह युवक के घर अचानक दबिश दी।
घर से हिरासत मे लिये गये युवक ने कडी पूछताछ के दौरान पुलिस को तमंचा व दो कारतूस बरामद कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी अभिषेक ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ