Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बच्चियों को किया जागरूक


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बालिकाओं/छात्राओं/महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम मे सोमवार को पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में हो रहे महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना महुली प्रदीप कुमार सिंह द्वारा आरपी यादव महाविद्यालय मे छात्राओं को महिला सुरक्षा अभियान के बारे मे जानकारी दी गयी जिसमे यूपी डायल 100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181 व एण्टीरोमियो टीम के बारे मे छात्राओं को जानकारी दी गयी व इन नम्बरों के प्रयोग हेतु भी छात्राओं को प्रेरित किया गया व साईबर क्राइम के बारे मे विस्तार से बताया गया। इसी क्रम मे उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार यादव द्वारा थाना मेहदावल क्षेत्र के अन्तर्गत जगतगुरु इण्टर कालेज मे छात्राओं को जागरुक किया गया तथा भरोसा दिलाया गया कि जनपदीय पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव आप के साथ है। इस अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा करीब 800 बालिकाओं को जागरुक किया गया। इस अवसर पर स्कूल/कालेज के प्रबंधक/अध्यापक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे