आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। न्यायालय के आदेश के अवहेलना के संबंध मे लूट के 02 वांछित अभियुक्त नाम पता अभिषेक पाण्डेय पुत्र चन्द्रहास पाण्डेय एवं योगेश पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय निवासीगण ककरहा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध थाना महुली पर मु0अ0सं0 239 / 19 धारा 174 (ए) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्तगणों द्वारा वादी सौरभ पाल का दिनांक 08 अप्रैल 2019 को कोहना व मुड़ियारी के बीच बंधे पर मोटरसाइकिल, मोबाइल व पैंसा लूट लिया गया था जिसमे वादी द्वारा थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया कराया गया था ।
उक्त क्रम मे थाना महुली पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए बार-बार दविश दी जा रही थी तथा न्यायालय के आदेश क्रम मे पूर्व मे ही 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा चुकी है, लेकिन अभियुक्तगणों द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश न होकर बार न्यायालय की अवहेलना की जा रही थी। जिसके संबंध मे थाना महुली पर उक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध 174 (ए) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ