Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सफदरगंज पुलिस ने 03 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार


आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों, लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष सफदरगंज विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर रसौली गांव के मजार के पास थाना सफदरगंज के पास सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाते समय अभियुक्तगण मेराज पुत्र जमील निवासी रसौली थाना सफदरगंज, जमाल पुत्र हैदर अली निवासी रसौली थाना सफदरगंज एवं कलाम पुत्र अयूब निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को समय 17.00 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ में 1000/-रुपये व जामातलाशी में 400/-रुपये बरामद किया गया । अभियुक्तो के विरुद्ध थाना सफदरगंज में मु.अ.सं. 272/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
इस बाबत पुलिस टीम से थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, उ0नि0 अखण्डदेव, उ0नि0 अमरेन्द्र यादव, का0 रामनयन सिह, का0 रामस्वरुप भारद्वाज, का0 अरुण सिंह एवं म0का0 आरती शामिल रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे